चिकित्सक को जान से मारनें की धमकी में आधा दर्जन पर एफआई आर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से जा रहे चिकित्सक के साथ गाली-गलौज कर गोली मार देनें की धमकी देनें में आधा दर्जन के खिलाफ पुलिस नें प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है| पुलिस नें मामले जाँच भी शुरू कर दी है|
थाना कादरी गेट के गुंजन बिहार कालोनी निवासी डॉ. कुलदीप सिंह पुत्र गंगा सहाय पेशे से चिकित्सक है| कुलदीप नें दर्ज एफआईआर में कहा है कि बीते 29 सितंबर को शाम 5 बजे वह बेबर रोड़ से अपने घर बाइक से जा रहे थे| रास्ते में रिलायंस पेट्रोल पम्प के निकट तीन बाइकों पर सबार होकर 6 युवक आये और जिसमे एक युवक हनी तिवारी पुत्र स्वर्गीय अनुपम तिवारी था| जिसमे बाइक रोंककर गाली-गलौज की और जान से मारनें की धमकी दी| 20 दिन के भीतर गोली मारनें की भी धमकी दी| इसके साथ ही लाश भी गायब करनें की बात कही | कुलदीप नें दर्ज एफआई आर में कहा है कि हनी तिवारी हाल में ही हुई खनन माफिया पर कार्यवाही के मामले में भी शामिल है| अन्य पांचो अज्ञात लोगों नें भी गाली-गलौज किया| कोतवाल फतेहगढ़ सचिन कुमार सिंह नें बताया कि एफआईआर दर्ज की गयी है | कार्यवाही की जायेगी|