गंगा पर बांध को लेकर किसान यूनियन लामबंद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा के सैलाब से हर साल करोड़ों का नुकसान होता है| तकरीबन एक महीने तक किसान नरकीय जीवन जीता है | उसके बाद जब बाढ खत्म होती है तो बीमारी छोड़ जाती है | लिहाजा कई महीने साल के किसानों के बेहाल रहना होता हैं | भारतीय किसान यूनियन ‘भानु’ नें रामपुर डफरपर पंचायत घर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दिव्यांग सभा के जिलाध्यक्ष नरोत्तम सिंह राजपूत नें कहा कि किसानों के बाढ़ में हुए नुकसान का सरकार मुआवजा दे | जब तक गंगा नदी में दोनो तरफ बांध नही बांधे जायेंगे तब किसानों को फसले बर्बाद होती रहेंगी। सबसे पहले प्रशासन गंगा नदी में बांध की व्यवस्था करे| इसके साथ ही आरोप लगाया कि राजस्व विभाग व कृषि विभाग के अधिकारी ठीक से सर्वे नही कर रहे जिससे किसान को मुआवजा मिलने में समस्या आयेगी | आवारा पशुओं को वजह से किसानों की फैसले बर्बाद होती हैं, आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में पहुंचाया जाये| इस दौरान प्रधान नरोत्तम सिंह राजपूत , विनोद राजपूत, सुभाष चन्द्र, धर्मवीर राजपूत, श्याम शाक्य प्रधान, अजय कुमार आदि रहे|