सपा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर महंगाई, भष्ट्राचार,कानून व्यवस्था को लेकर धरना-प्रदर्शन सपा नेताओं नें तीनों तहसील मुख्यालय पर किया और जमकर भड़ास निकाली| सपा नें भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और आगामी 2022 को प्रदेश की सत्ता पर सपा सुप्रीमो को काबिज करने का संकल्प भी लिया|
समाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालयों पर केंद्र व प्रदेश  सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी| सपा कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर भड़की| सपा नें कहा कि लोकसभाचुनाव तक जनता को गुमराह किया जाता रहा है| लेकिन चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ ही बिजली की दरों में वृद्धि कर दी गयी| किसान को खाद व बीज की किल्लत हो गयी है, अपराध चरम पर पंहुच गया है| भाजपा विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है| पूर्व में भी सपा ने धरना देकर भाजपा सरकार को चेताया था लेकिन उसके बाद भी कोई असर नही हुआ| प्रदेश व देश में नौजवान बेरोजगार व हताश है| स्वास्थ्य सेवायें भी ठप है| सांसद आजम खां पर फर्जी मुकदमें लगाये गये| अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमे लगाये जा रहे| सदर तहसील में एसडीएम सदर अनिल कुमार को राज्यपाल को सम्बोधित  सपाईयों नें ज्ञापन दिया| इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,निर्वतमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, रामसेवक यादव, व्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी,राजेपुर व्लाक प्रमुख सुबोध यादव,महेंद्र सिंह कटियार, जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले), पूर्व सपा प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव रहे| संचालन पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें किया|
अमृतपुर में पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
तहसील अमृतपुर में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया| जिसमे सपाईयों ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौपा| पूर्व जिलामहासचिव समीर यादव, जीतू यादव, रामपाल सिंह, यशवीर आर्य, रामतीर्थ यादव, सुरेन्द्र सिंह आदि रहे| कायमगंज में भी सपा ने धरना प्रदर्शन किया|