तहसील दिवस में भूमि सम्बंधित शिकायतों की भरमार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फ़र्रुखाबाद: तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  जिसमे सर्वाधिक शिकायतें भूमि कब्जे व सरकारी योजनाओं का लाभ ना मिलने से सम्बंधित की गयी।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किये गये सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की संख्या पूर्व की भांति कम रही। शिकायतें भी अबैध कब्जे, राशन, आवास व शौचालय आदि से सम्बंधित आयी।
किसान यूनियन की एडीएम से नोकझोंक
भारतीय किसान यूनियन के नेता प्र्भाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन किसान यूनियन पदाधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुचे और एडीएम विवेक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपा|जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चौंसपुर मौजा में चकबंदी प्रक्रिया को लगभग 27 वर्ष हो गये| चकबंदी अधिकारीयों के द्वारा कुछ दबंग लोगों को लाभ देकर चकबंदी प्रक्रिया को आगे बढा रहे है| जिला प्रशासन के द्वारा कोई चकबंदी निरस्त करने की कार्यवाही नही की गयी | किसान यूनियन नें खिमसेपुर में तैनात लेखपाल शौलेंद्र सिंह सोमबंशी को तत्काल हटाने की मांग की| कार्यवाही ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी|
इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम अनिल कुमार, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि रहे।