5 लाख फिरौती के लिए मासूम को उतार दिया मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) पड़ोसी रिटायर्ड शिक्षक के घर शौचालय के टैंक में मिली बालिका की लाश नें पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी गयी है| आरोपी नें फोन पर बालिका के पिता को धमकी दी थी जिसमे उसने कहा कि 5 लाख दे दो तभी बालिका जिंदा मिलेगी| जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई लेकिन तब तक आरोपी ने बालिका की हत्या कर दी|
दरअसल बीते 13 अक्टूबर को बालिका 10 वर्षीय आकांक्षा पुत्र समरपाल घर के बाहर से गायब हो गयी थी| मृतका आकांक्षा के चाचा किशन पाल के पुत्र सुरजीत नें बताया कि आरोपी नें पहले आकांक्षा के भाई रामू के पास फोन किया| फोन समरपाल के नम्बर से आया था| जिस पर रामू पूरी बात नही समझ सका| जिसके बाद आरोपी ने बीते दिन दोपहर लगभग 11:15 और 12 बजे सुरजीत के नम्बर पर फोन किया|
जिस फोन से घंटी आ रही थी वह खुद आकांक्षा के पिता समरपाल का फोन था| आरोपी नें सुरजीत से कहा कि आकांक्षा के पिता समरपाल से बात कराओ| आरोपी नें आकांक्षा के पिता समरपाल को फोन पर कहा कि 6 लाख रूपये दे दो अभी आकांक्षा सुरक्षित है| यदि 6 लाख नही दे पा रहे हो तो 5 लाख दे दो| बाद में पता चला की समरपाल का मोबाइल भी घर से गायब था|
आरोपी द्वारा फिरौती की रकम मांगने की जानकारी  तत्काल पुलिस को दी गयी| पुलिस नें जाँच तेज की और आरोपी चन्द्रशेखर को दबोच लिया| चन्द्र शेखर के साथ में ही उसकी पत्नी गीता देवी और पिता रिटायर्ड अध्यापक सुरेश कुमार को भी पुलिस कोतवाली ले गयी| सभी से पड़ताल चल रही है| मामला कुछ भी हो लेकिन हैबनियत का नंगा नाच करने वाले आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा और आकांक्षा की मौत के गम से माहौल गमगीन है| पुलिस की साख पर एकबार फिर सबाल खड़े हो गये| की आखिर अब बच्चियां क्या अपने घर के बाहर भी सुरक्षित नही|
पहले सिर दीवार में मारा उसके बाद गला दबाकर कर दी हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नें पुलिस को बताया कि पहले उसने  बालिका के चेहरे पर हाथ मारा जिससे उसका सिर दीवार में जोर से टकरा गया, उसके बाद उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी गयी|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें जेएनआई को बताया कि आरोपी नें उसी दिन बालिका की हत्या कर दी थी| घटना में आरोपी के साथ उसकी पत्नी गीता और पिता सुरेश चन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| मुकदमा अपहरण से सम्बन्धित धाराओं में तरमीम किया जा रहा है| आरोपी नें 5 लाख की फिरौती भी मांगी थी|