शिक्षा के साथ ही खेल भी देश सेवा के लिये जरूरी

FARRUKHABAD NEWS Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह में आये खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा की शिक्षा के साथ ही साथ छात्रों को खेल में भी रूचि लेनी चाहिए| जिससे वह देश को आगे ले जाने में सहायक होंगे|
कस्बे के सत्यवती पव्लिक स्कूल में अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के माध्यम से आयोजित सम्मान समारोह में पंहुचे मंत्री ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद 114 मेधावियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| मंत्री ने कहा की वह जब पढाई करते थे तब किताबों से पढाई होती थी| आज इंटरनेट का जमाना है| कोई भी जानकारी लेने के लिये कही बाहर जाने की जरूरत नही है| कुछ ही पलों में जानकारी सामने होती है|
उन्होंने कहा की शिक्षा व खेल दोनों जरूरी है| खेल के माध्यम से भी छात्र देश का नाम ऊँचा कर सकते है| उन्होंने कहा की सफलता का कोई विकल्प नही होता| विधायक नागेन्द्र राठौर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये| बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह राठौर बृजेश दुबे,खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी, खेल अधिकारी बृजेश यादव आदि रहे|