प्रदेश को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही योगी सरकार: अतुल गर्ग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग नें लोहिया अस्पताल में 10 रूपये  भोजन की थाली का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा की अबैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों की जाँच कराकर कार्यवाही होगी| इसके साथी ही साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 17 नये मेडिकल कालेज खोलने का कार्य किया जा रहा है|
साध ए हैल्पिंग हैण्ड संस्था की तरफ से (घर जैसा भोजन) का शुभारम्भ करने पंहुचे स्वास्थ्य राज्य मंत्री नें कहा कि अब सीएमओ को यह अधिकार दिया गया है कि यदि किसी कारण से दवा की सप्लाई नही आ रही है तो सीएमओ खुद अपने विवेक से दवा की खरीददारी कर सकते है| उन्होंने कहा कि 102 और 108 एम्बुलेंसो को और अधिक क्रिया शील बनाया गया है|
इसके साथ ही साथ जो चिकित्सक रिटायर्ड होने वाले थे उसका सेवा काल दो वर्ष और अधिक
बढ़ा दिया गया है|  पत्रकारों नें जब अबैध अस्पतालों के संचालन की बात की तो मंत्री
नें कहा की उनकी जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी|
मंत्री नें चखा 10 रूपये की थाली का स्वाद
मंत्री नें फीता काटकर रसोई घर का शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने खुद थाली लेकर खाने का स्वाद लिया| उनके साथ में ही जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने भी भोजन का जायिका लिया|
लोहिया अस्पताल का किया निरीक्षण
मंत्री नें लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| वह सीधे एक्से रूम में पंहुचे| उन्होंने एक्से से सम्बन्धित अभिलेख देखे| इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजो के हालचाल लिए|
मंत्री नें बताया कि अस्पताल में कुछ जगह गंदगी मिली साथ ही डाक्टरों का आभाव है| डाक्टरों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा|
इस दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ० रजनी सरीन, राकेश साध, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, रुपेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, संजीब गुप्ता, अमर, सुरेन्द्र पाण्डेय, सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर आदि रहे|