जासूसी साफ्टवेयर का इस्तेमाल देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला युवा कांग्रेस नें जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजनें को नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को सौपा |
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेताओं नें पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पंहुचे| जहाँ युवा कांग्रेस नें कहा कि युवा कांग्रेस ने महंगाई, काले किसान कानून, बेरोजगारी, जासूसी कांड के खिलाफ हल्लाबोल किया है| कृषि बिल कानून से किसान की कमर तोड़ी है| सरकार किसानों को लेकर तानाशाह रवैया अपना रही है| देश का युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहा है| पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहें है| इसके साथ ही पैगासिक नाम के जासूसी साफ्टवेयर के द्वारा देश के विपक्षी नेता, प्रशासनिक संस्थाओं आदि पर करना दुर्भाग्य पूर्ण है| सरकार इन विषयों पर गंभीरता से विचार करे|
इस दौरान अर्जुन शर्मा, मोहसिन अंसारी, संदीप शर्मा, शिवम शर्मा, अंकित शर्मा, मोहित शुक्ला, शिवम वाजपेयी, डॉ० अर्चित कश्यप, इमरान अंसारी आदि रहे|