योगी सरकार के खिलाफ सपा धरने में भरेंगी हुंकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ सपा नेताओं का भड़क रहा गुस्सा साफ नजर आया| सपा ने आरोप लगाया कि जिले व प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज नही रह गयी है| सरकार का विरोध करने पर मुकदमें दर्ज किये जा रहे है|  सपा धरना प्रदर्शन कर इसका खुलकर विरोध करेगी|
नगर के आवास विकास स्थित सपा के  कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने की| बैठक में आगामी 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी| सभी  विधानसभा के हिसाब से जिम्मेदारी सौपी| सपा ने
प्रत्येक विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता जुटाने के निर्देश जारी किये गये| सपा नेता सचिन यादव और अरशद जमाल सिद्दकी के अपने क्षेत्र के अधिक कार्यकर्ताओं को धरना स्थल तक लाने की बात कही| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित नें कहा  की सपा संघर्षों पार्टी है| सरकार के उत्पीडन से हमारा हौसला कम नही हुआ| बीते दिन
पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा सीएम् योगी का पुतला जलाया था| जिसमे पार्टी के 17 नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था |
डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव. चेयमैन हरीश यादव, युनुस अंसारी,जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले), सुरेन्द्र यादव, ब्रजेश पाल,जीतू यादव,आदिल खान, हर्षवर्धन, मुन्ना यादव आदि रहे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया|