रानू दीक्षित बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष घोषित

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीते लम्बे समय तक भाजयुमों के लिये कार्य कर रहे रानू दीक्षित को नगर मंडल का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया| जिससे उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|
नगर फतेहगढ़ के अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने फतेहगढ़ के ग्रानगंज निवासी रानू दीक्षित पुत्र अरुणेश प्रकाश दीक्षित को नगर फ़तेहगढ़ का उपाध्यक्ष घोषित किया है| इसका अनुमोदन भी मंडल प्रभारी रामवीर शुक्ला ने दे दी| रानू को संगठन मजबूत करने को कहा गया है| साथ ही पार्टी में भी गतिविधि तेज करने को कहा गया है| रानू के उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा पार्टी के कैम्प कार्यालय पर की गयी|