पीड़ितो को समय पर न्याय दिलाये पुलिस: एडीजे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) एडीजे कानून व्यवस्था प्रेम प्रकाश ने थाने का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने पुलिस को फरियादियों को जल्द और समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिये|
शनिवार दोपहर बाद थाने पंहुचे एडीजे ने समाधान दिवस में पंहुची शिकायतों को देखा जिसमे उन्हें कुल 21 शिकायतें मिली| जिसमे से केबल एक का ही निस्तारण मौके पर पाया गया| जबकि 20 का निस्तारण नही हो सका| अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने उन्हें बताया कि अन्य 20 मामलों के निस्तारण के लिये टीमें रवाना कर दी गयी है|
वही एडीजे ने देखा की लेखपाल महेश्वर सिंह के क्षेत्र के भूमि सम्बन्धित शिकायतें सर्वाधिक
मिली| उन्होंने लेखपाल से कहा की पुलिस की मदद लेकर जल्द सभी मामलों का निस्तारण करें| फरियादी धमेंद्र गुप्ता ने शिकायत कर कहा की वर्ष 2018 में भुल्लन दुबे आदि के खिलाफ एनसीआर दर्ज करायी थी| जिसमे पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ 107/16 की कार्यवाही की थी| अब आरोपी लगातार  धमकी दे रहे है| जिस पर उन्होंने तत्काल
सीओ अखिलेश राय से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करानें के निर्देश दिये|
उन्होंने हवालात की बैरक चेक किये|
कम्प्यूटर कक्ष में आपरेटर सर्वेश कुमार से जानकारी ली और खुद कम्प्यूटर चलाकर देखा|  उन्हें माल खाना बंद मिला| उसकी चाबी नही मिल सकी| इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह से साफ-सफाई दुरस्त करने के निर्देश  दिये|