अपडेट: बदमाशों ने फौजी के घर पत्नी को घायल कर की लूट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीती रात घर में अकेली फौजी की पत्नी को घायल कर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया| गम्भीर रूप से जख्मी महिला को आर्मी अस्पताल भेजा गया है|जेएनआई पर खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी ने मौके पर पंहुच पड़ताल की|इसके साथ जल्द खुलासे के निर्देश दिये|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड निवासी उमेश पाल वर्तमान में आर्मी मेडिकल कोर लखनऊ में तैनात है| वह देवरामपुर गढिया कमालगंज के मूल निवासी है|सैनिक की पत्नी मीना पाल के साथ 6 वर्षीय पुत्र आर्यन व 2 वर्षीय पुत्र शुभ के साथ घर पर थी|
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात बदमाश सीढी लगाकर घर में घुस गये| उन्होंने मीना के साथ जमकर मारपीट की| जिससे वह गंभीर रूप से लहुलुहान हो गयी| 
बदमाश उसके घर बक्शे आदि तोड़कर लूट की घटना को अंजाम दे गये| घर में घुसने से पहले उन्होंने सैनिक के पड़ोसी शिवराज सिंह के दरवाजे को चड्डी से बांध दिया| वही फौजी के घर में भी बदमाशों की चड्डी बरामद हुई है| गंभीर रूप से जख्मी मीना को मेडिकल के लिए एमएच भेजा गया है| सूचना मिलने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| फ़िलहाल मीना के गंभीर होने से अभी लूटे गये माल के सम्बन्ध में जानकारी नही हो सकी|
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, डॉग स्कोट ,फिल्ड यूनिट,कोतवाल अजय नारायण सिंह आदि मौके पर पंहुचे| डॉग आस्कर के हैंडलर डॉग आस्कर के हेंडलर विपिन कुमार व जयवेन्द्र सिंह नें सबूत जुटाने के प्रयास किये|
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि की घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है | जल्द मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जायेगा|