गोलमाल- राजारामपुर मेई और गदनपुर देवराजपुर के प्रधान गबन में फंसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायत राजारामपुर मेई और गदनपुर देव्रजपुर के प्रधान सरकारी गवन के दुरुपयोग में फंस गए हैं। उनके वित्तीय अधिकार सीज हो सकते हैं। राजारामपुर मई के प्रधान पर 412172 रुपए का गवन प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया है। प्रधान के साथ ही सचिव को इस मामले में डीएम ने आरोपित करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर इसमें कार्रवाई हो सकती है। यहां तक कि एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

कमालगंज विकास खंड के गदनपुर देवराजपुर के प्रधान 11 लाख 69 हजार रुपए के सरकारी धन के दुरुपयोग में फंस गए हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल और अवर अभियंता की जांच में दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने प्रधान को नोटिस जारी कर दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर होगी और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाएंगे। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान में गदनपुर देवराजुपर में हुए सरकारी धन दुरुपयोग के मामले में बीते दिनों खबर प्रकाशित की गई थी। जिसका डीएम ने संज्ञान लिया और सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पंचायती राज विभाग की ओर से पत्रावलियों को खंगाला गया। डीएम के सख्त रुख को देखते हुए पंचायती राज विभाग भी एक्शन में आ गया। पहले सीडीओ ने पत्रावली का अवलोकन किया जिसके बाद डीएम ने पत्रावली में दिए तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान को दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर दिया है। इसमें प्रधान को समय भी दिया गया है। यदि दिए गए समय में जवाब नहीं आता है तो गवन का दोषी मानते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।