उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 10 भर्ती परीक्षाएं स्थगित

FARRUKHABAD NEWS

लखनऊ: एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार की गिरफ्तारी के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 समेत जुलाई से दिसंबर के बीच प्रस्तावित आठ अन्य भर्ती परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। एपीओ प्री-18 की परीक्षा नौ जून को होने वाली थी। 

आयोग ने गुरुवार को 17 जून से प्रस्तावित पीसीएस और एसीएफ एवं आरएफओ मुख्य परीक्षा 2018 स्थगित कर दी थी। इस प्रकार दो दिन में कुल 10 भर्ती परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं। 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसीं : अनियमितताओं की जानकारी मिलते ही प्रतियोगी छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए। छात्रों ने पथराव किया, पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। 

सरकार कमीशनखोरों को संरक्षण दे रही : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी की राज्य सरकार पर कमीशनखोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने 10,768 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा घोटाले पर ‘ट्वीट किया है कि राज्य लोक सेवा आयोग ने पेपर छापने का ठेका एक डिफाल्टर को दिया।