जबाबी नारेबाजी के बीच संकिसा महोत्सव का समापन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(संकिसा) दो दिन तक चलते वाले बुद्ध महोत्सव में अंतिम दिन बुधवार को धूमधाम से धम्म यात्रा निकाली गयी| लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों में जबाबी नारेबाजी भी हुई| लेकिन कही भी विवाद की स्थिति नहीं बनी|
सुबह तकरीबन आठ बजे बुद्ध वन्दना के बाद महोत्सव के संयोजक कर्मवीर शाक्य के नेतृत्व में धम्म यात्रा शुरू हुई| पुलिस का कड़ा पहरा रहा| चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा हेतु लगायी गयी थी| यात्रा धम्म यात्रा बुद्ध बिहार से चलकर विवादित टीले पर समाप्त हुई| इस दौरान सनातन धर्मियों ने टीले पर बने बिसारी देवी की पूजा की| प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे| जिसके चलते सुबह दस बजे बिसारी देवी सेवा समिति के एक सैकड़ा अनुयायी बिसारी देवी की पूजा करने पंहुचे| जिस पर पुलिस ने केबल पांच लोगों को ही पूजा करने के लिए जाने की इजाजत दी| जिसमे सेवा समिति के रामबरन, अविनाश दीक्षित, बाबा बालक दास, जगवीर सिंह आदि ने मन्दिर में पूजा अर्चना की| वही सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित,गोवर्धन, सुबोध दीक्षित आदि ने नारेबाजी की| इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया|
धम्म यात्रा में भिक्षु डॉ० धम्मपाल महाथेरो, नानसेन धम्म कीर्ति, चेत सिक बोधि आदि ने बौद्ध बंदना व पूजा की| इस दौरान आयोजक कर्मवीर शाक्य, सह संयोजक नागेन्द्र शाक्य आदि रहे| वही सुरक्षा के लिये एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ कायमगंज अखिलेश राय कई थानों के फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे|