प्रेक्षक नें जनपद सीमा पर चेकिंग के दिये निर्देश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता) लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रेक्षक नें सीमा पर चेकिंग अभियान तेज करनें के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि पुलिस आने-जानें वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे|

राजेपुर कस्बा तिराहा पर पुलिस पर्यवेक्षक वी जुगल किशोर ने राजेपुर थानाध्यक्ष रण विजय सिंह से अति संवेदनशील व संबेदनशील-बूथ व क्षेत्र की समस्या के बारे में जाना| उन्होंने गंगा पार मानचित्र की जानकारी ली| उन्होंने सुबह शाम-वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिये| उन्होंने थाना राजेपुर के रामगंगा डाबरी बॉर्डर व अमृतपुर थाना की सीमा पर सघन चेकिंग के निर्देश दिये| सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, थानाध्यक्ष रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार आदि रहे|
अमृतपुर में बूथ संख्या 44 हरसिंहपुर गहलवार में पहुँचकर जानकारी की, अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कस्बे के बूथों का निरीक्षण किया| गूजरपुर पमारान बूथ पर विशेष नजर रखनें के निर्देश दिये| डबल मर्डर केस की जानकारी की| क्षेत्राधिकार रविंद्र नाथ राय नें उन्हें बताया कि भूमि विवाद को लेकर पिता-पुत्र की हत्या की गई थी| कार्यवाहक थानाध्यक्ष रमाशंकर पांचाल मौजूद रहे|