चकबंदी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: चकबंदी के दौरान हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी| जिसमे तीन जख्मी हो गए| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम आंतर में चकबंदी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था| जिसमे अधिकतर ग्रामीण चकबंदी नही चाह रहे थे| जबकि ग्राम प्रधान कर्णवीर आदि चकबंदी कराना चाह रहे थे| इसी को लेकर विवाद हो गया| जिससे दोनों जमकर जबाबी फायरिंग हो गयी| घटना से गाँव में हड़कम्प मच गया| गोली लगने से गाँव के ही ब्रह्मपाल सिंह पुत्र हरिपाल, रामदास पुत्र सुन्दर, रामनरेश जख्मी हो गये| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज,प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर मौके पर पंहुचे| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में जबाबी फायरिंग हुई है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|