बोल बम के जयकारों के साथ 251 कांवड़ से शिव का जलाभिषेक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:नगर में नंदी संकल्प सेना द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक कांवड़ यात्रा में तकरीबन 251 श्रधालुओ ने कांबड के साथ गंगा से जल भरकर भोलेनाथ को अर्पित किया|
नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी के नेतृत्व में निकाली गयी कांबड यात्रा में हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने अपने समर्थको के साथहिस्सा लिया| यात्रा को शहर कोतवाल राजेश पाठक व दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ने झंडी दिखाकर यात्रा को गंगातट से पाण्डेश्वर नाथ मन्दिर रेलवे रोड के लिये रवाना की गयी| यात्रा पांचाल घाट, कादरी गेट तिराहा, लाल दरवाजा, घुमना,नेहरु रोड, चौक व रेलवे रोड होते हुए पाण्डेश्वर नाथ मन्दिर पंहुची| जंहा सभी ने एक-एक कर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया|
यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया|
इस दौरान विशाल दुबे, सौरभ दीक्षित, गौरव मिश्रा, टिंकल यादव, नन्हे पंडित, रक्षपाल सिंह, प्रवीन पाठक, कुलदीप गुप्ता, राहुल अवस्थीअभिषेक वाजपेयी आदि रहे|