शिक्षिका सहित तीन घरों पर चोरों का कहर, नकदी जेबरात साफ़

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात चोरों ने पुलिस को नया होमवर्क दिया है| जिसके चलते उन्होंने एक ही गाँव के तीन घरों से लाखों के जेबरात व नकदी चोरी कर ली| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कोरी खेडा निवासी रामरईस पुत्र कामता प्रसाद अपनी पत्नी सीमा के साथ छत पर सो रहे थे| उसी दौरान चोर उनके घर में दाखिल हुये| उन्होंने कमरे में रखे जेबरात के साथ ही 40 हजार की नकदी चोरी कर ली| वही एक बक्सा उठा ले गये| जिसे उन्होंने एक किलोमीटर दूर खेत में डाल दिया|
वही दूसरी घटना उन्होंने शिक्षिका विनय कुमारी के घर की| जंहा उनके परिवार में देवर रामरक्षपाल का पुत्र अवनीश शाक्य व उनकी पत्नी अखिलेश घर में सो रहे थे| उसी दौरान चोरों ने कमरे में रखे 30 हजार नकद व जेबरात चोरी कर लिये| गाँव के ही अरविन्द पुत्र होरीलाल के घर से भी 35 हजार की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये और फरार हो गये| गाँव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी|मौके पर डायल 100 व पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| अभी पुलिस ओ तहरीर नही दी गयी है| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|

Comments are closed.