सपा महानगर अध्यक्ष मार्ग दुर्घटना में बाल-बाल बचे, कार छतिग्रस्त

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:लखनऊ से अपनी कार से लौट रहे सपा महानगर अध्यक्ष मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गये| जिसमे उनके कुछ चोट भी लगी| उसके साथ में उनकी पत्नी भी थी| सभी बाल-बाल बच गये| कार के परखच्चे उड़ गये| परिजन उसे वापस घर लेकर आये| उनके शुभचिंतक उनका हाल जानने के लिये घर पर पंहुचे|
समाजवादी पार्टी के महानहर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव अपनी पत्नी रिचा यादव के साथ इपनी इनोवा कार से घर लौट रहे थे| कार उनका चालक दिनेश निवासी बुढनामऊ कार चला रहा था| तभी जनपद कन्नौज के तालग्राम व तिर्वा के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर डिबाडर से टकरा गयी| जिससे कार के परखच्चे उड़ गये| जबकि उसमे बैठे विजय यादव उनकी पत्नी रिचा यादव व कार चालक बाल-बाल बच गये| तीनों को कार से सकुशल निकाल लिया गया|
दुर्घटना में विजय यादव सहित तीनों लोगों को कुछ चोट भी लगी| उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया| घटना की सूचना पर विजय यादव के भाई अजय यादव मौके पर पंहुचे और सभी को सकुशल घर लेकर पंहुचे| शिब्बू यादव भी मौके पर गए| सपा नेता की दुर्घटना के बाद उनके हाल-चाल जानने वालों का तांता लगा है|