अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार युवक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चिकन वाली गली निवासी सुरेश कश्यप पुत्र विशाल कश्यप बाइक से मंझना जा रहा था| उसी दौरान जाफर नगर मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन नें विशाल को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| स्थानीय लोगों नें एम्बुलेंस 108 को सूचना दी| जिससे उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया| जहाँ चिकित्सक लोकेश शर्मा नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक विशाल हेलमेट नही लगाये था | मृतक विशाल दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई कौशल ट्रैक्टर चलाता है| मृतक की माँ
रामदुलारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|