दूधिया से मारपीट कर बाइक व नकदी छीनी,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रूपये के लेन-देन के विवाद में दूधिया के साथ मिष्ठान व्यापारी नें मारपीट कर बाइक छीन ली| घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी| पुलिस को मामले में तहरीर दी गयी| पुलिस तहकीकात कर रही है|

थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढिया निवासी ज्ञान चन्द्र दूध बिक्री का कार्य करता है| ज्ञान चंद नें पुलिस को तहरीर दी | जिसमे बताय कि वह दूध लेकर शनिवार दोपहर 12:15 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र के बढ़पुर स्थित राकेश गुप्ता की दुकान पर खड़ा था| उसी समय पीछे से रविन्द्र गुप्ता व रामकिशन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अनोखे लाल आ गये| ज्ञान चन्द्र नें आरोप लगाया की आते ही उन्होंने मारपीट कर दी | मारपीट कर उसकी बाइक छीनकर ले गये | बाइक के साथ ही दूध से भरे बर्तन व 5 हजार रूपये भी निकाल ले गये| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि तहरीर मिल गयी है | मुकदमा दर्ज किया जायेगा|