मन्दिर से बजरंगबली की मूर्ति का मुकुट चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) साबन के पहले सोमबार को ही चोरों ने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलबाड कर दिया| बीती रात चोर मन्दिर से बजरंगबली की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी कर ले गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर खार में हनुमान जी का मन्दिर है| जिस पर जनपद एटा निवासी पुजारी राजू पुत्र द्वारिका प्रसाद तिवारी रहता है| राजू गाँव में ही अपनी बहन सीमा पत्नी करन दुबे के घर पर रह रहा है| पुजारी ने बताया की बीते रविवार को शाम मन्दिर के पीछे वह वर्तन धो रहे थे| जब बर्तन धोकर पुजारी भीतर आया तो देखा की मुकुट गायब था| चांदी के मुकुट का वजट 125 ग्राम बताया गया है|
घटना की सूचना पुजारी ने सोमबार को थाने पंहुचकर पुलिस को दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|