सावन आया:आस्था की बारिस में भीग किये शिव दर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और शिव अभिषेक एवं भगवान शिव का श्रृगांर किया गया वहीं कई मंदिर स्थलों पर इस साबन के पवित्र माह के शुभारम्भ में भजन-कीर्तन और उपासना हुई।सावन माह में सनातन धर्मप्रेमी भगवान शिव की पूजा और उपासना में जुटे हुए हैं। शहर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ शिवालय में सुबह को भगवान शिव की पूजा आरती में सैकड़ों भक्तजन भाग ले रहे हैं| भक्तो की पांडेश्वर नाथ मंदिर में भीड़ रही| यह दौर पुरे महीने तक चलेगा| वही शाम के समय भगबान की झांकी भी मंदिरों में सजायी जाएगी| श्रधालुओं ने आस्था की बारिस में भीग भगवान भोलेनाथ का दीवार किया|
शिव भक्तो के लिए साबन एक अनुपम हर्ष लेकर आता है| भक्त सुबह से ही मन्दिरों में पंहुच कर आरती भजन व कीर्तन शुरू कर देते है| साबन में पुरे माह चलने वाले इस कार्यक्रम में शिबालयो में जन समूह उमड़ता रहता है| शहर के गंगा नगर कादरी गेट पर स्थित रत्नेश्वर महादेव इसके आलावा आवास विकास स्थित भुतेश्वर महादेव मंदिर,घुमना स्थित कोतवालेश्वर महादेव मन्दिर, में भी श्रधालुओ की भीड़ देखी गयी| मौसम भी साबन वाला ही रहा जंहा सुबह से हो रही बारिस में ही भक्तों ने भोलेनाथ का दीदार किया |
पांडेश्वर नाथ मंदिर में शहर के शिवमंदिरों में से सबसे जादा भीड़ नजर आयी| मन्दिर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाथी की गयी थी| महिला पुलिस को महिलाओ की देखरेख के लिए लगाया गया था| पांडेश्वर नाथ मन्दिर में देर शाम को भक्त भगवान शिव की भव्य झांकी का दर्शन करेगे| जिसके चलते मंदिर मे और अधिक भीड़ उमड़ने की सम्भावना जतायी जा रही है| पांडेश्वर नाथ मंदिर के साथ ही सभी प्रमुख शिव मन्दिरों को दुल्हनो के जैसा सजाया गया है|
वहीं भोलेपुर हनुमानमंदिर स्थित शिवालय में भी साबन माह के चलते भक्तों की भीड़ उमड़ रहे| भक्त भगवान शिव की पूजा उपासना में श्रृद्धाभाव के साथ लगे रहे|