कार की टक्कर से वृद्ध ने दम तोडा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात फल विक्रेता के एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जंहा से उसे रिफर कर दिया| परिजन उसे लेकर जा रहे थे उसने रास्ते में दम तोड़ दिया|
शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी कोहना निवासी 55 वर्षीय नरसिंह ठेली पर फल बेचने का काम करते थे| बीती रात वह घर वापस आ रहे थे| तभी उन्हें ग्राम चाचूपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया| जिससे नरसिंह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उसे गम्भीर रूप में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| परिजन उसे लेकर सैफई के लिये निकले लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया|