कच्चा मकान गिरने से महिला बच्चे दबे

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)बीती रात अपने बच्चो के कच्चे मकान में सो रही महिला बच्चो सहित उसके ढहने से दब गयी| चीखपुकार सुनकर मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने उन्हें कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ननसा के मजरा खरौआ निवासी महिला मंजू पत्नी मानस अपने पुत्र रिंकू व पुत्री शिवानी के साथ अपनी कच्ची झोपडी में सो रही थी| बीती रात अचानक पानी बरसने से उसका मकान गिर गया| जिसमे तीनो दब गये| चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये| उन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला| लेकिन तीनो बाल-बाल बच गये| उन्हें गम्भीर चोट नही लगी|