हिन्दू महासभा नगर अध्यक्ष के लिये हुआ मतदान

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष पद के लिये मतदान कराया गया| जिसमे संजय गुप्ता को विजय हासिल हुई | उन्हें संगठन के कार्य को निष्ठां के साथ करने की नसीहत दी गयी|
नगर के लाल दरवाजे बस अड्डे के निकट स्वराज कुटीर में एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की| बैठक में पुरानी कार्यकारणी को भंग किया गया| नई कार्यकारणी में विमलेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष, विशाल दुबे को जिला प्रभारी, जिला संगठन मंत्री विनय कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री सौरभ मिश्रा, विकास दुबे व सौरभ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, दीपक शर्मा, पवन गुप्ता, गुत्थी वाजपेयी, अर्पित गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष आशू वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश सक्सेना, जिला प्रवक्ता प्रभात अवस्थी, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सौरभ दीक्षित, जिला प्रभारी गौरक्षा प्रकोष्ठ लल्ला पाण्डेय को मनोनीत किया गया|
नगर अध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशी मैदान में रहे संजय गुप्ता व विशाल दुबे| इस पद के लिये मतदान कराया गया| जंहा संजय को 38 व विशाल दुबे को 33 मत मिले| एक मत नोटा व एक मत निरस्त हो गया|
इस दौरान अभिषेक वाजपेयी,कानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, किशन मिश्रा प्रदेश सहमंत्री, रोहित शाक्य, पवन मिश्रा आदि रहे|