ससुराल आये युवक की बाइक लूट ले गये बदमाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अपनी ससुराल घुमने आये युवक की बाइक बदमाश लेकर रफूचक्कर हो गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| युवक ने पुलिस को तहरीर दी है|
थाना मेरापुर के ग्राम बाकरपुर निवासी वीरेश कुमार पुत्र रामशंकर अपनी ससुराल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आकबगंज श्याम सिंह के घर आया था| वीरेश के अनुसार वह घुमने के लिये हाथीपुर आ गया| जंहा ह पेशाब करने लगा| तभी तीन युवकों के उसकी बाइक में चाबी मिला ली और लेकर रफूचक्कर हो गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
घटना के सम्बन्ध में वीरेश ने थाने जाकर तहरीर दी है| प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|