प्रशासनिक अफसरों के ना आने से पीस कमेटी में दिखा रोष

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)आगामी दिनों में राम बारात के साथ अन्य शोभायात्रा निकलने के चलते कोतवाली में बुलायी गयी पीस कमेटी की बैठक में कोई भी पालिका कर्मचारी या अफसर नही पंहुचा| जिससे बैठक में आक्रोश नजर आया|
शहर कोतवाली में बुलायी गयी पीस कमेटी की बैठक में व्यापार मंडल, रामलीला मंडल व
जय भोलेबाबा कमेटी आदि के पदाधिकारी पंहुचे| व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मो० इकलाख खां ने पीस कमेंटी बैठक में नगर मजिस्ट्रेट के साथ ही नगर पालिका व बिजली विभाग से अधिकारी या कर्मी नही पंहुचा| जिस पर नगर अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| राकेश सक्सेना ने कहा श्रीराम बारात के मार्ग पर पड़ने वाले गुदड़ी के आस-पास का मार्ग कई जगह खस्ता हाल है| पालिका द्वारा डाले गये जाल भी कई जगह टूटे है| जिससे राम बारात निकलने में समस्या होगी| जिसे जल्द ठीक कराया जाये|
सीओम मन्नी लाल गौड़ ने श्रीराम बारात, दशहरा मेला, नवरात्र में निकलने वाली झांकी आदि के आयोजकों से जानकारी ली| प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार दुबे, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, व्यापर मंडल जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, कपिल गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि रहे|
सीओ सिटी नें जेएनआई को बताया कि पीस कमेटी की बैठक केबल सुरक्षा व्यवस्था के चलते बुलायी गयी थी| आगे होने वाली पीस कमेंटी में प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे|