हाई-वे पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट व फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: हाई-वे पर स्थित पेट्रोल पम्प कर्मियों के साथ मारपीट कर दबंगों ने फायरिंग कर दी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में दो युवको को हिरासत में भी लिया है| जिनसे पूंछतांछ की जा रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ के फूस बंगला निवासी प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह यादव का शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर के ठीक सामने इटावा-बरेली हाई-वे पर एमडी कोल्ड व श्याम पाल सिंह फिलिंग स्टेशन है| श्याम पाल सिंह ने बताया कि सोमबार को शाम को उनके पम्प पर सेल्स मैंन ग्राम नगला कलार निवासी सुरजीत कुमार पुत्र शिव रतन व श्याम नगर निवासी विमल कुमार की तैनाती थी| तभी तकरीबन आधा दर्जन युवक पम्प पर आये और दोनों कर्मियों के साथ अभद्रता कर विमल के साथ मारपीट कर दी|
मारपीट होते देख अन्य लोग आ गये जिससे वह हाई-वे की तरफ भागे| पम्प कर्मियों का आरोप है की दबंगों ने फायरिंग कर फ्म्प कर्मियों को लूटने का प्रयास किया| घटना की सूचना कर्मियों ने पम्प मालिक को दी| जिसके बाद श्याम पाल सिंह उनका पुत्र दीपक यादव मौके पर आ गये| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ सिटी रामशरण सिंह सरोज, प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक, मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी, आईटीआई चौकी इंचार्ज व चीता पुलिस के साथ ही डायल 100 भी मौके पर आ गयी| कुछ ही देर में पम्प छाबनी में तब्दील हो गया|
जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल की| चीता के सिपाही शिव रतन व पवन के साथ ही चौकी इंचार्ज संजय मौर्य ने कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ वन चेतना केंद्र के निकट से दो आरोपी दबोच लिये| पुलिस ने पेट्रोल पम्प कर्मी को भी हिरासत में ले लिया गया| एक आरोपी की स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लिया है|
सीसीटीवी से पुलिस लगा रही सुराग
पुलिस पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की सत्यता जानने का प्रयास कर रही है| इसके लिये एएसपी ने चौकी इंचार्ज संजय मौर्य को लगाया गया है| पुलिस का मानना है कि घटना सीसीटीवी में दिखी तो सब पता चल जायेगा|
एएसपी ने जेएनआई को बताया की लूट व फायरिंग नही है| सेल्स मैंन व युवक के बीच पुराना विवाद है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|