प्रभारी एआरटीओ से धक्का-मुक्की कर बनाया बंधक

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जल्द काम न होने से खफा होकर आवेदकों ने प्रभारी एआरटीओ के साथ धक्का-मुक्की कर बंधक बना दिया| बाद में उन्हें छोड़ा गया| सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की | अभी पुलिस को तहरीर नही मिली| जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया|
मंगलवार को दोपहर सर्वर डाउन था| आवेदकों की भीड़ अधिक थी| कुछ आवेदक अपना टेक्स जमा करने आये थे| उन्होंने कहा की उनका टेक्स 25 हजार हो गया है जल्दी काम ना होने पर भड़क गये| उन्होंने हंगामा कर दिया| आवेदक प्रभारी एआरटीओ वीके आनन्द से भी उलझ गये| उनके साथ जमकर धक्का-मुक्की कर उन्हें सर्वर कक्ष में ही बंधक बना दिया| तकरीबन 15 मिनट तक वह बंधक बने रहे| जिसके बाद उन्हें बाहर किया गया| घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|वही सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भी एआरटीओ कार्यालय जाकर निरीक्षण किया| वही एआरटीओ से वार्ता की| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया की मारपीट नही हुई है| कहा सुनी हुई थी| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|