बाइक से आ रहे युवक के पैर में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) बाइक से आ रहे युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उनासी निवासी 36 वर्षीय लवकुश पुत्र रामविलास सिंह अपने गाँव के ही प्रदीप पुत्र नेत्रपाल के साथ बाइक से सराह गया था| तभी उसके पैर में गोली मार दी गयी| लवकुश को घायल हालत में सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती किया गया| जहाँ से उसे लोहिया रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में थाने के होमगार्ड जमादार सिंह नें  घायल को रात 11:15 बजे भर्ती किया गया| लवकुश ने गाँव के ही कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया|
सीओ कायमगंज राजवीर नें बताया कि घटना के सम्बन्ध में कोई तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|