मैजिक ने बाइक सबार के मारी टक्कर,विरोध में लगा जाम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बाइक से जा रहे युवक के पीछे से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी| जिससे आक्रोशित बाइक सबार ने सड़क पर जाम लगा दिया| काफी देर जाम लगा रहा लेंकिन पुलिस मौके पर नही आयी| बाद में स्थानीय लोगों ने समझा कर जाम खुलाया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर शीतला माता मंदिर के निकट बाइक सबार जा रहा था| तभी पीछे से आ रही डग्गामार मैजिक ने उसके पीछे से टक्कर मार दी| जिससे विवाद हो गया| आक्रोशित बाइक सबार ने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया| मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद जाम बढ़ता गया| तकरीबन एक घंटे तक विवाद चला लेंकिन पुलिस नजर नही आयी| बाद में स्थानीय लोगों ने समझाकर जाम खुलवाकर बाइक सबार को हटाया|
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों में मारपीट
रोडबेज बस अड्डे से बस में सबार होकर पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभियार्थियों में मारपीट हो गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर आया गयी| जैसे तैसे मामले को रफा दफा किया गया|