2019 के लिये बूथ संरचना करने में जुटी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:नवमतदाता अभियान के तहत अमृतपुर विधानसभा की बैठक का आयोजन किया किया गया| जिसमे मुख्य रूप से मतदाताओं को बीजेपी से जोड़ने और नये मतदाता बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गये| कार्य कर्ताओं ने आगामी लोक सभा चुनाव में पूरी ताकत से लगने को एक स्वर में हाथ खड़े किये|
शहर क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में बैठक का आयोजन हुआ} जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे अमृतपुर विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| जिसमे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में एक वर्ष से कम का समय रह गया है| इसके लिये पार्टी कार्यकर्ता नवमतदाताओं से घर-घर जाकर सम्पर्क करे| 18 वर्ष के नवयुवको को नव मतदाता बनाये| उन्होंने कहा की 30 जून तक फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करे|
अमृतपुर विधान सभा के नवमतदाता अभियान के प्रभारी पूर्व चेयरमैंण विजय गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में मंडल अध्यक्ष से बूथ अध्यक्ष पूरी ताकत के साथ जुट जाये| जिससे समय पर अभियान पूर्ण हो सके| जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक विधान सभा में 25 हजार नवमतदाता बनाये जाने का लक्ष्य है| भाजपा विस्तारक शिवम भी अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान शिवांग रस्तोगी, आदित्य वाथम, राजेपुर मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह,राम लडैते वर्मा आदि रहे|