स्वतंत्रता आन्दोलन से ओत-प्रोत होगा फतेहगढ़ महोत्सव

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: फतेेहगढ़ महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया|
फतेहगढ़ के नेकपुर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के आवास पर आयोजन समिति की बैठक का आहूत की गयी| जिसमे संयोजक रिजवान अहमद ताज ने बताया कि डीएम मानवेन्द्र सिंह नें कार्यक्रम की अनुमति दे दी है| महोत्सव पूर्व से भी ऐतिहासिक होगा|
महोत्सव में कृषि सम्मेलन, मुशायरा, छात्रों के सम्मान  समारोह व नारी सशक्तीकरण के कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र होंगे। राजनैतिक लोगों के लिए संसद व स्वतंत्रता आन्दोलन पर सेमिनार आयोजित कराये जायेंगे।
इस दौरान अनिल मिश्र, संजीव पारिया, प्रमोद जैन, यूनुस अंसारी, डाॅ. शाकिर अली मंसूरी, अल्लाद्दीन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, राकेश कुमार सागर, वसीमुजमा खां, मो. मोहसिन शमसी, मनोज कुमार मंजुल, आबिद मंसूरी, सत्येन्द्र शाक्य, मुबीन सिद्दीकी, अनुसूइया दीक्षित आदि मौजूद रहे।