आधा सैकड़ा पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव के विजेता रहे मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित के द्वारा  पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे आधा सैकड़ा पुलिस कर्मियों को कर्मी सम्मानित हुए|
नगर के रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि रहे| इस दौरान अपने फर्ज को ईमानदारी से अंजाम देनें वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया| इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नें समां बांधा| एसपी नें कहा की वर्तमान समय में पुलिस का कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण है| जनपद की पुलिस पूरी निष्ठां के साथ कार्य कर रही है| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें भी अपने विचार रखे| शिवम दीक्षित नें सभी को तुलसी का पौधा भेंट किया|
डॉ० अनुपम दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, शिवम गुप्ता, डॉ० जितेन्द्र कटियार, सुनील चक, जितेन्द्र सिंह, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, वैभव सोमवंशी, पुष्पेन्द्र यादव, सह-आयोजक मिस्टर प्रिंस, ऋषभ राजपूत, अनुभव गुप्ता, अनमोल दीक्षित व मिस फर्रुखाबाद दिशा गंगवार आदि रहे|