बेटी व दामाद पर वृद्धा की हत्या का शक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: सम्पत्ति के चक्कर में बेटी व दामाद पर वृद्धा की हत्या किये जाने का शक परिजनों ने जताया है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट निवासी 70 वर्षीय गंगाकुमारी पत्नी श्रीकृष्ण की तीन पुत्री व एक पुत्र है| तीनों पुत्री सुखरानी पत्नी वृंदावन निवासी कुढा नाऊ नया गाँव एटा,नैमा देवी पत्नी ग्रीश चन्द्र निवासी भुरपुर रुदायन एटा व राजरानी पत्नी ईनाम सिंह दुर्गा कालोनी कासगंज ने रहती है| गंगा कुमारी के एक पुत्र मुन्नालाल उनके ही रहता था|
मुन्नालाल ने बताया कि बीते दो महीने पहले उनकी छोटी वहन राजरानी माँ गंगाकुमारी को अपने साथ ले गयी थी| जंहा उनका प्लाट अपने नाम पर करा लिया | बीते गुरुवार की शाम राजरानी का फोन आया की माँ गंगा कुमारी कीमौत हो गयी है| सुबह तकरीबन 5 बजे राजरानी उसका पति ईनाम सिंह पुत्री शोभा आदि उसको लेकर कुइयांबूट पंहुचे| जंहा मृतका के दामाद आदि ने सम्पत्ति अपने नाम कराकर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया|
घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सीटी रामशरण सिंह सरोज व प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है| रायपुर चौकी इंचार्ज भानु प्रकाश ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया की अभी हत्या का केबल परिजन आरोप लगा रहे है| पोस्टमार्टमं के बाद ही पता चलेगा की मौत कैसे हुई|