युवक की गला दबाकर हत्या के बाद शव जलाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीती रात एक अज्ञात युवक कि हत्या कर शव जला दिया गया| शव बुरी तरह जल जाने से उसकी किसी भी प्रकार से शिनाख्त नही हो सकी| पुलिस ने डॉग स्कोट के माध्यम से अपराधी तक पंहुचने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नही चल सका|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भऊआ नगला में एक खाली मैदान में जल हुआ शव सुबह ग्रामीणों ने देखा| मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| घटना की सूचना ग्रामीण भूरा यादव ने पुलिस को दी| सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज पांचाल घाट रामसनही लगभग 6 बजे मौके पर आ गये| जिसके प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर, सीओ सिटी रामशरण सरोज व एएसपी त्रिभुवन सिंह मौके पर आ गये |
पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की| डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर जाँच की लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी|
मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बतायी जा रही है| वह सीधे हाथ में एक लाल रंग का धागा बांधे हुये था | वही गले में एक तार कसा गया था| काफी देर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नही लगा| पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने का शक जता रही है| वही लाश का सीधा हाथ जला ना होने पर पुलिस ने आधार कार्ड आपरेटर को बुलाया| लेकिन उसका अंगूठा मैच नही हो सका|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया की पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव जलाया गया है| जाँच की जा रही है| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा|