फौजी की पत्नी से मनचलो ने की छेड़छाड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सीमा पर तैनात फौजी की पत्नी के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी| जिसके बाद फौजी ने दोनों को जमकर पीट दिया| मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया|
थाना नबावगंज के एक गाँव निवासी फौजी श्रीनगर में तैनात है| वर्तमान में वह छुट्टी पर आया था| गुरुवार को वह गाँव से पत्नी व बच्चे को लेकर दवा दिलाने फर्रुखाबाद आया था| शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री विशाल कालेज के निकट एटीएम से पैसा निकाल रहा था| उसकी पत्नी बाहर अपने बच्चे को दूध पिला रही थी| तभी दो मनचले युवक आ गये| उन्होंने फौजी की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी|
जिसके बाद फौजी ने उन्हें जमकर धुन दिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल कर दोनों को हिरासत में ले लिया| पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|