कानून व्यवस्था के नाम पर बीजेपी की चुप्पी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर बीजेपी ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया लेकिन वह कानून व्यवस्था के सबाल पर चुप्पी साध गये|
शहर के आवास विकास के होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पंहुचे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने पीएम मोदी की योजनाओं के विषय में सभी कोअवगत कराया| उन्होंने कहा की देश में 26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे है| बीते चार साल की सरकार के कार्यकाल में 281 करोड़ रुपया जनधन खातों में जमा हुआ| 24 करोड़ खाते पूरे देश में खोले गये| 8 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य केंद्र सरकार का था| जिसमे से 3.94 करोड़ शौचालय अभी तक पूर्ण हो गये है| यूपी में ही दस लाख से जादा पीएम आवास दिये गये|
इसके साथ ही उन्होंने बताया की 1 करोड़ लोग अटल पेंशन योजन में चयनित किये गये| वही 86 लाख किसानो को ऋण मोचन योजना के तहत लोंन माफ़ किया गया|
उन्होंने अपनी सरकार के बखान के दौरान ही कानून व्यवस्था की बात पर चुप्पी साध ली| जब उन्हें बताया गया की लगातार सत्ता के नेताओ व उनके परिजनों पर हमले हो रहे है| लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही| इस पर उन्होंने कहा की सरकार कानून व्यवस्था को दुरस्त करने का कार्य कर रही है| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,विमल कटियार,शैलेन्द्र सिंह राठौर,राघव दत्त मिश्रा, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|