अमानक शौचालयों का निर्माण कर रहे प्रधान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) भारत किसान एसोसिएशन के बैनर तले किसान यूनियन नेताओं ने तहसील पंहुचकर तहसीलदार राजीव निगम को ज्ञापन सौपा | जिसमे खलियान की भूमि पर अबैध निर्माण व प्रधानो के द्वारा अमानक शौचालयों का निर्माण करने की शिकायत की|
संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह शाक्य तहसील अमृतपुर जाकर तहसीलदार राजीव निगम को ज्ञापन सौपा| जिसमे मांग की गयी की लेकपाल आय प्रमाण पत्र व विरासत के नम आर अबैध बसूली करते है| ग्राम प्रधान शौचालयों को अमानक तरीके से निर्माण करा रहे है| इसके साथ ही उन्होंने तहसील क्षेत्र के ग्राम अहलादपुर भटौली को गंगा नदी के कटान से बचाने के लिये कटान निरोधक कार्य करने की मांग की|
संगठन ने कहा की ग्राम बदनपुर के खलियान की भूमि पर अबैध रूप से सड़क निर्माण कराया जा रहा है| जिसे जल्द रोंका जाये| नही तो आगामी 5 जून से धरना व आमरण अनशन किया जायेगा| इस दौरान संजीव कुमार, विजय वीर सिंह, टिंकू सिंह, श्याम पाल सिंह, विजया सिंह फूलमती, सत्यपाल, रामसागर आदि रहे|