भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे पर फायर झोंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) भूमि विवाद के चलते चाचा ने भतीजे पर जान लेवा फायरिंग कर दी| जिससे भतीजा बाल-बाल बच गया | घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी सिंटू पुत्र रामनरेश बुधवार को अपनी भैस बांधने के लिये गया था| तभी उसका अपने चाचा से विवाद हो गया| विवाद होने से उसके चाचा राजवीर आक्रोशित हो गये| उन्होंने घर में रखा तमंचा निकाल लिया और भतीजे सिंटू पर फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बच गया| घटना के सम्बन्ध में सिंटू ने थाने में तहरीर दी| तहरीर मिलने के पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा|