पिकअप नें बाइक सबार माँ-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक पर पुत्र के साथ दवा लेनें जा रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप नें पीछे से टक्कर मार दी| जिससे माँ-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ महिला को मृत घोषित कर दिया गया |
थाना राजेपुर के ग्राम गाँधी निवासी 45 वर्षीय सरला पत्नी राजेश तिवारी अपने पुत्र गुलशन के साथ बाइक से फर्रुखाबाद दवा लेनें जा रही थी| पांचाल घाट गंगा पुल व पुलिस चौकी के बीच पिकअप नें माँ-बेटे को कुचल दिया| जिससे दोनों घायल हो गये| पुलिस नें दोनों को लोहिया अस्पतालमे भर्ती कराया| जहाँ परीक्षण के बाद चिकित्सक नें सरला देवी को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि उसके पुत्र का उपचार किया गया | पुलिस नें पिकअप को कब्जे में ले लिया|
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर घायल
नगर संवाददाता: शहर के ग्राम नरायनपुर बगिया निवासी महेद्र सिंह के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था| जिसमे गाँव का ही 30 वर्षीय विनय जाटव पुत्र जगवीर सिंह दूसरी मंजिल पर मजदूरी कर रहा था| अचानक वह नीचे गिरकर घायल हो गया | उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया |