सपना के ठुमकों पर बेकाबू हुई भीड़

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर भीड़ घंटो पहले से इंतजार कर मंच पर टकटकी लगाये बैठी थी| जब सपना ने खुद के गीत पर ठुमके लगाने शुरू किए तो भीड़ बेकाबू हो गई। खुद भी नाचने लगे लोगों ने बेरिकेड्स तक तोड़ दिया।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठियां फटकार कर भीड़ को काबू किया। लेकिन परमिशन का समय समाप्त होने से केबल लगभग 10 मिनट तक ही युवा ठुमकों का आनन्द ले सके|
अचरा नवाबगंज रोड पर ग्राम खलवारा में अवधेश यादव (नन्हे) द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ एसडीएम कायमगंज व पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह ने किया कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुख्य आकर्षण हरियाणी डांसर सपना चौधरी का डांस रहा। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी ठुमके लगाने लगे। वन्स मोर कहते हुए वे आगे बढ़ने लगे और बेरिकेड्स तोड़ दिए। तब पुलिस ने लोगों को शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और स्थिति संभाल ली। कार्यक्रम में बिलम्ब से पंहुची सपना को जिला प्रशासन ने कार्यक्रम करने की अनुमति नही दी|
लगभग 3 बजे से 7 बजे तक का कार्यक्रम का समय था| सपना 7:21 पर मंच पर पंहुची| जिसके बाद कुछ मिनट में ही उसे मंच छोड़ना पड़ा| बाद में अन्य कार्यक्रम चलते रहे| एसडीएम कायमगंज ब्रजकिशोर दुबे ने बताया की परमिशन का समय समाप्त होने के चलते एक दो गाने के बाद सपना को कार्यक्रम आगे करने की अनुमति नही दी गयी|