25 को वी के सिंह के साथ अन्ना फर्रुखाबाद में

0
111

V K Singh anna fastफर्रुखाबाद: 25 जून को वी के सिंह के साथ अन्ना फर्रुखाबाद में होंगे| अन्ना हजारे के फर्रुखाबाद आने का कार्यक्रम तय हो गया है| एना हजारे फर्रुखाबाद में सभा को संबोधित करेंगे।अन्ना टीम की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह को सभा कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।
[bannergarden id=”8″]
अन्ना हजारे के साथ पूर्व थल सेना अध्यक्ष वी के सिंह भी रहेंगे, अन्ना का रात्रि विश्राम भी फर्रुखाबाद में ही होगा। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के क्षेत्र में अरविन्द केजरीवाल की सभा उस समय हुई थी जब जाकिर हुसैन ट्रस्ट के विकलांग प्रोजेक्ट को लेकर देश की राजनीति गरम थी। जन लोकपाल विधेयक को लेकर उस समय फर्रुखाबाद में तत्कालीन क़ानून मंत्री सलमान खुर्शीद को काले झंडे दिखाए गए थे, उस समय भी लक्ष्मण सिंह सबसे आगे थे। लक्ष्मण सिंह इन दिनों विद्युत शवदाह के लिए अनशन पर बैठे हैं। लक्ष्मण सिंह ने बताया की अनशन ख़त्म होने के बाद सभा की तैयारियों को शुरू किया जाएगा।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]