शराबी पति से आजिज विवाहिता घर से रफूचक्कर

0
107

FARRUKHABAD : शराबी पति के द्वारा रोज रोज दी जा रही यातनाओं से तंग आकर एक नवविवाहिता अपने ससुराल से बिना सूचना के ही बुधवार की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी। पुलिसिया कार्यवाही से बचने के लिये जानकारी होने पर विवाहिता के ससुरालीजनों ने स्थानीय कोतवाली को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

1july2010couple runing[bannergarden id=”11″]

शहर कोतवाली से लगी सातनपुर मण्डी रोड स्थित सिंहवाहिनी कालोनी निवासी रवि सक्सेना के पुत्र राजेन्द्र का विवाह जनपद इटावा के निवासी सुरेश चन्द्र की पुत्री प्रिया से दस वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद कुछ वर्षा तक सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में प्रिया को यह जानकारी हुई कि उसका पति शराब पीता है। पति पत्नी के बीच दूरियां पैदा हो गयी। यही नहीं राजेन्द्र शराब के धुत नशे में आये दिन अपनी पत्नी प्रिया को गाली गलौज करते हुये शारीरिक एवं मानसिंक रूप से प्रताडि़त करने लगा।

[bannergarden id=”8″]

जब इस बात की शिकायत प्रिया ने अपने सास एवं ससुर से की तो पहले उन्होने अपने पुत्र को डांटा एवं फटकारा लेकिन बह अपनी आदतों से बाज नहीं आया अन्तत: राजेन्द्र के माता पिता उसी का पक्ष लेने लगे। बुधवार की शाम को भी ऐसा ही कुछ बाकया प्रिया के साथ राजेन्द्र ने दोहराया था। रात के अन्धेरे में प्रिया अपने ससुराली जनों को बिना कुछ बताये ही बुधवार की रात्रि घर से निकल गयी सुबह जब ये मामला ससुरालीजनों को पता लगा तो उनके होश फाख्ता हो गये। पुलिस के कानूनी दांव पेंच से वचने के लिये रवि सक्सेना ने स्थानीय पुलिस में तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]