शैक्षिक महासंघ के जगदीश कमालगंज व्लाक अध्यक्ष बने

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा ब्लाक कमालगंज की बैठक का आयोजन कर संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा की गई गयी|
कस्बे के एक विद्यालय में आयोजित हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से ही संगठन को बल मिलता है| संगठन बैचारिक संगठन है इसलिए हमेशा समाज हित की ही बात करता है| इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश नारायण अवस्थी,उपाध्यक्ष सुधीर भारती, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, मंत्री पुष्पा त्रिपाठी, महिला उपाध्यक्ष प्रवेश चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री शालील चतुर्वेदी, वीरेंद्र अग्निहोत्री को बनाया गया|
ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि नवसंवत्सर पर संगठन वृहद कार्यक्रम का आयोजन करेगा| संचालन जगदीश अवस्थी ने किया| संयुक्त मंत्री आशीष सक्सेना को कमालगंज का पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया| इस दौरान सुधीर भारतीय,सुरेंद्र सिंह पाल व पुष्पा तिवारी रहे|