ई-रिक्शा पर शिकंजा कसने को चलेगा अभियान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जाम की झाम से शहर को निजात दिलाने के लिये शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कमर कस ली है| जिसके चलते ई-रिक्शो के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी भी कर ली गयी है| 16 मार्च से ई रिक्शा बंद करने का अभियान चलाया जाएगा।
बताते चले की लाल गेट शहर में एंट्री का मुख्य रास्ता है| जंहा बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोंक रहती है| लेकिन ई-रिक्शा जाम में अहम भूमिका है| विभाग में महज 230 ई रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। उनको भी अलग अलग रूटों पर चलाने के लिए नंबर दिए जाएंगे।16 मार्च से ई रिक्शा की धरपकड़ का अभियान चलेगा। एआरटीओ संजय झा ने बताया कि 230 ई रिक्शा का ही रजिस्टर्ड हैं| अवैध ई-रिक्शा बंद किये जायेगें|