बंद पड़े पांच मकानों का ताला तोड़ चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरो ने पांच घरों के ताले तोड्कर नकदी व सामान चोरी कर लिया गया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है| लेकिन अभी कोई पता नही चला|

थाना क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी निवासी राजेश बाथम व उसका भाई गुड्डू गुजरात में नौकरी करते है| बीती रात उसके बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर जेबरात व वर्तन आदि चोरी कर लिया गया| वही बाबूराम प्रजापति अपने पुत्र से मिलने दिल्ली गये थे| उनका मकान भी बंद पड़ा था| चोरों ने उसके घर के भी ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गये|

संजीव कुमार की खिनमिनी में ही परचून की दुकान है| चोरो ने उनकी दुकान को भी निशाना बनाया| दुकान से 50 हजार की नकदी व सामान चोरी कर लिया| वही महेश चतुर्वेदी के घर का भी ताला तोड़कर जेवरात व वर्तन चोरी कर लिये| पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जाँच पड़ताल की| पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|