पुलिस के गले की फांस बनी आश्रम की संवासनियां

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कंपिल के मोहल्ला चौधरियान में वीरेंद्र देव के आश्रम में पुलिस ने पूरे अमले के साथ छापेमारी की लेकिन उनके हाथ कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली| आश्रम में 3 विदेशी महिलायें भी मिली है| लेकिन पुलिस को सभी संवासनियों का मेडिकल कराना काफी मुश्किल भरा काम है| पुलिस सभी को लोहिया अस्पताल लेकर गयी| लेकिन वहां संवासनियों ने पुलिस से विवाद कर दिया| जिससे पुलिस वैकफुट पर आ गयी|

थानाध्यक्ष ललित कुमार पीएसी की बस से लगभग 28 संवासनियों को लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जंहा पहले से ही सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा, शहर कोतवाल संजीब राठौर मौजूद थे| उनके बाद पीएसी के बस से संवासनियों को लेकर लोहिया अस्पताल की महिला ओपीडी पंहुचे| अस्पताल आते ही संवासनियों भड़क गयी| उन्होंने बस में ही मेडिकल ना कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया| जिसके बाद पुलिस कर्मी उन्हें समझाने गये तो वह उनसे भी भीड़ गयी| संवासनियों ने पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई| गला फंसता देख पुलिस बैक फुट पर आ गयी| पुलिस ने संवासनियों का मेडिकल कराये बिना ही उन्हें वापस कर दिया| सीओ सीटी शरद चन्द्र शर्मा ने बताया कि महिलायों के विरोध को देखते हुये उन्हें बापस किया गया है| ऊच्चाधिकरियो से वार्ता चल रही है| उनके निर्देश पर पुलिस अग्रिम निर्णय लेगी|
कम्पिल आश्रम में मिली विदेशी महिलाएं
एसडीएम कायमगंज व्रजकिशोर दुबे व क्षेत्राधिकारी कायमगंज नरेश कुमार की अगुवाई में कम्पिल, कायमगंज,शमशावाद, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद व जहानगंज थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। आश्रम में 33 संवासनियों में तीन महिलायें नेपाल की मिली| इसके साथ ही साथ पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया| पुलिस के अनुसार कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली |